अपना झाबुआ
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन के निर्देशन में खवासा मंडल में भी हर घर तिरंगा अभियान मनाया जाएगा,केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हमें सबको एकजुट होकर उक्त अभियान को उत्साह के रूप में मनाना है उक्त बात मंडल प्रभारी और जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ने “हर घर तिरंगा अभियान” की मंडल स्तर पर आयोजित बैठक में कही,वही मंडल प्रभारी गगाखेड़ी ने कहा कि मंडल के हर घर में तिरंगा शान से लहराया जाए ऐसी संरचना बना कर कार्य करे,वही कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष किरण देवदा ने संबोधित करते हुए कहा कि 10 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ चलाया जाएगा,10 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है,तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में मंडल के कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर कार्य करना है।मंडल के महामंत्री कमलेश गहलोत,रामसिंह पालरा,उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठौर,वरिष्ठ नेता हरचंद भूरिया,देवीसिंह देवदा,कमल चावड़ा,मुकेश मालीवाड़,धनसिंह देवदा,गजेन्द्र सिंह,रालूसिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।