राजनीति के साथ सामाजिक रूप में भी सक्रिय जिला अध्यक्ष भानू भूरिया

अपना झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा संगठन है जिसका आधार सिर्फ सामाजिक और संस्कृति है,भारतीय जनता पार्टी का संगठन हो या सरकार हो दोनों ही समाज और संस्कृति को मजबूती देने के लिए कार्य करते है,पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि बिना समाज और संस्कृति के हम अच्छे राष्ट्र की कल्पना नही कर सकते है,उसी उद्देश्य को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष भानू भूरिया भी समय समय पर राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रियता से कार्य कर रहे है।

पहले तीरंदाजी प्रतियोगिता तो अब वांहली प्रतियोगिता

 

भाजपा जिला अध्यक्ष भानू भूरिया पूर्व में भी जिला स्तर पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन कर चुके है तो वही इस बार पुनः जिले से विलुप्त हो रही सांस्कृतिक धरोहर वांहली (बांसुरी) को संजोने का कार्य भी जिला अध्यक्ष भानू भूरिया द्वारा उक्त प्रतियोगिता के द्वारा कराया जा रहा है,भानू भूरिया मित्र मंडल द्वारा आयोजित उक्त प्रतियोगिता आने वाली 10अगस्त 2025 को होने वाली है,जिसको लेकर समिति द्वारा पूर्ण तैयारी की जा चुकी है,उक्त प्रतियोगिता स्व.श्री दिलीप सिंह भूरिया की स्मृति में आयोजित होगी,साथ ही प्रतियोगिता में एकल प्रतियोगिता और समूह प्रतियोगिता होगी जिसमे अच्छा प्रदर्शन करने वाले को प्रथम,द्वितीय और तृतीय पुरुस्कार भी दिया जाएगा।