भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा लगाया

अपना झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी खवासा मंडल अध्यक्ष किरण रितेश देवदा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज अपने भामल प्रवास के दौरान पूर्व उपसरपंच और वरिष्ठ भाजपा नेता केशव सिंह सोलंकी के आवास पर तिरंगा ध्वज लगाया,साथ ही मंडल अध्यक्ष ने तिरंगे के साथ फोटो लेकर http//harghartiranga.com पर साझा भी किया,वही उपस्थित कार्यकर्ताओ को कहा कि क्षेत्र के हर नागरिको तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज लगाने का कहा है,हर घर तिरंगा अभियान एक जन आंदोलन बन गया है और इसमें सभी का सहयोग है,मंडल अध्यक्ष किरण रितेश देवदा उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खवासा पंचायत द्वारा आयोजित एक विशाल तिरंगा यात्रा रैली में शामिल हुई जिसमें मंडल अध्यक्ष किरण रितेश देवदा तिरंगा झंडा लेकर पूरे नगर में यात्रा के साथ चली।