अपना झाबुआ
भारतीय जनता पार्टी खवासा मंडल में पुरानी पंचायत परिषर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई,इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया,मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि देवदा ने कहा कि भाजपा आज देश और दुनिया की सबसे बडी पार्टी यदि है तो उसमे अटल बिहारी वाजपेयी का अहम योगदान है,अटल जी सर्व मान्य नेता थे सभी दलों के नेता उनका सम्मान करते थे,कार्यक्रम मे भाजपा मंडल महामंत्री रामसिंह पालरा,पूर्व मंडल महामंत्री कमल चावड़ा,सेवू भाभर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।