अंत्योदय और एकात्म मानववाद के पथ पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी :- भानु भूरिया

अपना झाबुआ

 

भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय अच्छे विचारक,पत्रकार और चिंतक थे।उन्होंने जो विचार दिए, उन्ही पर आज भारतीय जनता पार्टी चल रही है और देश एवं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है,अंत्योदय और एकात्म मानववाद का अनुसरण करना ही पं.दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी,उक्त बात भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने कही,जिला अध्यक्ष भूरिया की उपस्थिति में गुरुवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती विभिन्न् आयोजनों के साथ मनाई गई,जिला अध्यक्ष भूरिया ने पंडित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उनका स्मरण किया,इसके बाद भाजपा झाबुआ मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।एकात्म मानववाद प्रेरणा महान चिंतक पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जिला अध्यक्ष भूरिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सौभाग्यशाली है कि जिन विचारों के साथ कार्य कर रहे है,वे पं.दीनदयाल जी ने दिए है | उनका जीवन काफी कष्टमय रहा,लेकिन फिर भी वे अत्यंत प्रतिभाशाली रहे,

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश शर्मा,लक्ष्मण सिंह नायक,नव नियुक्त जिला महामंत्री विजय चौहान और जिला मंत्री बबलू सकलेचा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक,मनोज अरोरा,भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान,दौलत भावसार सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।