प.उपाध्याय के आदर्शों,मोदी जी के सपनों को साकार करें कार्यकर्ता :- भानु भूरिया

अपना झाबुआ

भारत की संस्कृति उसकी आत्मा में बसती है और आत्मा ग्रामीण जन में बसती है,उपाध्याय जी कहते थे कि राष्ट्र,उसकी परंपरा और संस्कृति एकसाथ चलनी चाहिए,इसी क्रम में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत का विचार दिया और उसी आत्मनिर्भर भारत के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात कार्य कर रहे है,उक्त उध्बोधन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने खवासा मंडल में आयोजित आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा,जिला अध्यक्ष भूरिया ने आगे की देश का अगर आम नागरिक जिस दिन आत्मनिर्भर हो गया उस दिन भारत को आत्मनिर्भर बनने से कोई नही रोक पायेगा इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना बढेगा भले ही मेहनत ही क्यो ना करना पढ़े।

 

पं. दीनदयाल जी के अंत्योदय के विचार को साकार कर रहे प्रधानमंत्री :- महामंत्री राजेश

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री राजेश वसुनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी दिन रात भारत के लिए सोचते है,विदेशी शक्ति बार बार भारत को तोड़ने के लिये योजनाएं बना रहा है और उसमें कुछ भारत के लोग भी शामिल है,परन्तु भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृण इच्छा के चलते और भारतीयों के अभूतपूर्व विश्वास के चलते बाहरी शक्तियों को मुंह तोड़ जवाब दिया है,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को साकार करने में भारत के प्रधानमंत्री कार्य कर रहे है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को भी संगठन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करना पढ़ेगा तभी जाकर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2048 के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण कर सकेंगे।

हम भारतीय है,सभी स्वदेशी उत्पाद खरीदे,हम मजबूत रहेगे तो देश मजबूत होगा :- उपाध्यक्ष गोलू

 

आत्मनिर्भर भारत की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने कहा है कि हर कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्य के साथ एक मुहिम चलाते हुए टोली या समूह के दौरान स्वदेशी उत्पाद खरीदने का निवेदन करे प्रोत्साहन करे आपकी एक मुहिम भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है,विदेशी उत्पाद को लेकर हम अपने देश और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है?हम भारतीय है,हम सभी को स्वदेशी उत्पाद खरीदना पढ़ेगा क्योकि हम मजबूत रहेगे तो हमारा देश मजबूत रहेगा।

खवासा मंडल में आयोजित आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला के पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्रों पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई,मंच पर मंडल अध्यक्ष किरण देवदा,मंडल महामंत्री रामसिंह पालरा,मंडल प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा,जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती मायादेवी चौधरी,हरचंद भूरिया उपस्थित थे,कार्यक्रम में शेतानमल लोहार, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र राठौर,गिरधारी वसुनिया,धनसिंह देवदा,मन्ना जी भूरिया,बहादुर मैडा,धनजी गरवाल,बहादुर भूरिया,मुकेश मालीवाड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।