अपना झाबुआ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल से सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।सौजन्य भेंटकर नवीन दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया।नवनियुक्त प्रदेश मंत्री ने प्रदेश संगठन में दिए गए दायित्व को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पं. दीनदयाल जी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी को आगे बढ़ाना है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को और आगे ले जाएं और भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे जनहितैषी व कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनका लाभ दिलाकर पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाना है।झाबुआ से आए कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि आगामी चुनाव में पूरा झाबुआ जिला भाजपा मय रहेगा।

कांग्रेस ने 70 सालों में जनजातीय समाज के विकास व उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया :-प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने नवनियुक्त प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी के साथ झाबुआ से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद 70 सालों में कांग्रेस पार्टी ने जनजातीय समाज के विकास और उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव-गांव और जनजातीय बस्तियों तक सड़क बनाने का कार्य किया गया। गरीबों, जनजातीय वर्ग के लोगों को पक्के आवास देने के साथ स्वस्थ्य पेयजल और पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज जैसी सुविधाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में दिया गया। जनजातीय समाज को पक्के आवास, स्वस्थ पेयजल, खाना बनाने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर, किसानों को फसल बीमा जैसे कार्य कांग्रेस पार्टी भी कर सकती थी, लेकिन कांग्रेस ने गरीबों, आदिवासियों और जनतातीयों को सिर्फ वोट बैंक समझा। भाजपा गरीबों के आर्थिक विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण, सामूहिक विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना जैसी योजनाएं भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों, गरीबों के कल्याण के लिए चलाई जा रही हैं। श्रीमती संगीता सोनी को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर झाबुआ जिले के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल का पारंपरिक जनजातीय तीन-कमान से स्वागत किया।
षड्यंत्रकारियों से बचें,हमारी और जनजातीय समाज की पूजा पद्धति एक है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पार्टी की मैं भी बैतूल जिले से जनजातीय समाज के बीच से आता हूं। मेरा पूरा जीवन जनजातीय समाज के बीच बीता है। मैं और मेरा परिवार जनजातीय समाज की सेवा में हमेशा से जुड़ा रहा है। प्रदेश मंत्री बहन श्रीमती संगीता सोनी भी जनजातीय बहुत झाबुआ जिले से आती हैं। श्रीमती संगीता सोनी का पूरा जीवन भी जनजातीय समाज की सेवा में लगा हुआ है।जनजातीय समाज को हिंदू से अलग बताने वाले षड्यंत्रकारियों से सभी को सावधान रहना है। षड्यंत्रकारियों को उनके मंसूबे में कारगर नहीं होने देना है। हमारा और जनजातीय समाज की पूजा पद्धति एक है। हम सब प्रकृति पूजक हैं। हम सभी को एकजुट रहकर समाज को विघटन करने वाली ताकतों, षड्यंत्रकारियों को करारा जवाब देना है।आप सभी पार्टी कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर उनके दिल में उतरने का कार्य करें,आभार प्रदर्शन में पहुँची श्रीमती संगीता सोनी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी,भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया,मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर,रुपसिंह भूरिया,मंडल प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा,महामंत्री जीतू राठौर,भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा,युवा नेता प्रियांश कटारिया,क्षेत्रीय सरपंच सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।





