कलश यात्रा के साथ हुई अखंड रामायण पाठ की स्थापना

अपना झाबुआ

खवासा में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर शुक्रवार को 36 दिन तक चलने वाले अखंड रामायण पाठ की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई, स्थापना के पूर्व नगर श्री अखंड रामचरित मानस मित्र मंडल द्वारा विगत 50वर्षों से हनुमाम मंदिर पर श्रावण मास में रामचरित मानस पाठ की स्थापना की जा रही है,अखंड रामचरित मानस मित्र मंडल द्वारा 50वर्ष में प्रवेश के करने पर नगर में स्थापना के पूर्व नगर में कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें आगे रामचरित मानस महाग्रंथ को सर पर रख कर चल रहे थे तो वही पूरे नगर के श्रद्धालुओं द्वारा महाग्रंथ का पूजन पाठ करते हुए धर्मलाभ लिया,पूरे नगर में निकली कलश यात्रा का आरंभ और समापन हनुमान मंदिर पर हुआ जहाँ पर पंडित ओमप्रकाश दुबे ने विधि विधान के साथ राजू शर्मा द्वारा स्थापना का लाभ लिया।

 

36 दिनों तक चलेंगा रामायण पाठ

समिति सदस्य के अनुसार अखंड रामायण पाठ का आयोजन लगभग 36 दिन तक जारी रहेगा,जिसमें प्रतिदिन एक-एक श्रद्धालु द्वारा रात दिन एक एक घंटे का रामायण पाठ किया जाएगा,रामायण मानस मित्र मंडल द्वारा जानकारी देते हुए कहा कि अखंड रामायण पाठ का समापन जन्माष्टमी के दिन पूर्णाहुति और एक भव्य शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। समापन समारोह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा।