अपना झाबुआ
आज पूरे भारत मे महिलाओं के अखंड सौभाग्य वती के पावन व्रत पर्व हरतालिका तीज पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं पर बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे दिया है,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने उद्बोधन में प्रदेश में सबसे ज्यादा शराब मध्य प्रदेश की महिलाएं पीती है का बयान दिया जिस पर मध्यप्रदेश की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिया गया एक शर्मनाक बयान है और आज के दिन महिलाएं निर्जला उपवास करती है और ऐसे समय मे ऐसा बयान देना निश्चित ही प्रदेश सहित पूरे भारत की महिलाओं का अपमान किया है और इसमें उनको माफी मांगना चाहिए,और बिना किसी तथ्य और आंकड़ों के बयान देना निंदनीय है,में भी महिला हु और एक महिला विभाग की मंत्री भी हु और इसलिये में चाहूंगी के कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रदेश और देश की महिलाओं से माफी मांगे।





