भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारे से गुंजा खवासा

अपना झाबुआ

मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर, खवासा में आज एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया,जिसमें स्थानीय लोगों के साथ साथ स्कूली छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,वही सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं इस यात्रा को लेकर उत्साहित दिखे,यात्रा का प्रारंभ कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल से होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बामनिया रोड स्थित ग्राम पंचायत भवन पर जाकर समापन हुई।

यात्रा के दौरान,निजी स्कूलों के बच्चों ने भारत माता,भगत सिंह और महात्मा गांधी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा,तिरंगा यात्रा का बस स्टैंड पर भव्य स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया,तिरंगा यात्रा मे ग्राम पंचायत सरपंच गंगा बाई खराड़ी, उप सरपंच मनोहर बारिया, सचिव कांतिलाल परमार,जनपद उपाध्यक्ष मायावती प्रेमसिंह चौधरी,भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष किरण रितेश देवदा,जनपद सीईओ थांदला,प्राचार्य,सरकारी विभागों के कर्मचारी और स्व-सहायता समूहों की दीदियाँ भी इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनीं,इस दौरान चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर ने भी अपने दल बल के साथ व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।