अपना झाबुआ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय और प्रादेशिक संगठन के आह्वाहन पर खवासा में भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा आज विभाजन विभीषिका के दिन सैनिकों का सम्मान करने का दिशा निर्देश दिया था उसी के तहत आज भाजपा मंडल प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा ने खवासा में भूतपूर्व सैनिकों का घर जाकर शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया,भाजपा मंडल प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिक राधेश्याम पाटीदार,कुलदीप सिंह चूंडावत और कालूराम पाटीदार का सम्मान किया गया,
मंडल प्रतिनिधि देवीसिंह देवदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है और उसी के चलते आज विभाजन विभीषिका के दिन ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद सैनिकों का सम्मान करने का प्रदेश स्तर से आह्वाहन किया गया था उसी के चलते आज खवासा नगर के भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया,सम्मान के दौरान शेतानमल लोहार,राजमल चोपड़ा,ईश्वर मेलावत,अरविंद कटारा,मनीष दरबोडिया,शंकर खराड़ी और अक्षय चौहान उपस्थित थे।